चरखी दादरी/बौंदकलां। डीसी ऑफिस में तैनात सौंप गांव निवासी लिपिक पर उसके बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल का रोहतक एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में सौंप निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह डीसी ऑफिस में लिपिक के तौर पर कार्यरत है। नौ अप्रैल को रात एक बजे वह अपने घर पर सोया हुआ था। इसी दौरान उसका भाई जसबीर उनके घर आया और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें उसके हाथ व गर्दन पर चोटें लगी। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बौंदकलां थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए।