फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नवा राजगढ़ में बिजली विभाग के निर्माण कार्यस्थल से सामान चोरी करने का आठवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने गांव नवा राजगढ़ में निर्माणाधीन 220 वाट डीसी भिवानी ईशरवाल लाइन से बिजली के कंडक्टर व सामान चोरी करने के मामले में आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीन निवासी काकडोली हट्टी, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों को किसानों से सूचना प्राप्त हुई थी कि 3 अगस्त 2024 को चोर भिवानी ईशरवाल लाइन निर्माण कार्य स्थल से कंडक्टर प्लस फिटिंग व सामान चोरी करके ले गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने निर्माण स्थल से बिजली के कंडक्टर व सामान चोरी करने के मामले में आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जमानत पर रिहा किया है।

कदम हॉस्पिटल के पास से स्कूटी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने कदम हॉस्पिटल के पास से स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी रेवाड़ी खेड़ा हाल निवासी बैंक कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कुलदीप निवासी महम रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर 2024 को वह किसी काम से कदम हॉस्पिटल भिवानी में गया था। वहां पर उसने स्कूटी को पार्किंग में खड़ा किया था। जहां से चोर एक्टिवा स्कूटी को चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के उप निरीक्षक वेद सिंह ने स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चोरी की गई स्कूटी को पहले ही बरामद हो चुकी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें