फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आठ घरेलू गैस सिलिंडर किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम/भिवानी। सरकार के निर्देशों और डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने दुकानों व ढाबों पर छापेमारी कर आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। विभाग की टीमों ने शुक्रवार को गांव कतवार, रोढ़ा और ईशरवाल में विभिन्न दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


विभाग द्वारा एलपीजी गैस सिलिंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस का कॉमर्शियल उपयोग होता दिखाई दे तो इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-242125 पर दें। छापेमारी के लिए जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है।

जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अपार तिवारी ने बताया कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और होटल-ढाबों पर इसके कॉमर्शियल उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए विभाग अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रहा है।
विज्ञापन




नागरिक किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें

जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अपार तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 27 गैस एजेंसियां हैं जिनमें भिवानी में 12, बवानीखेड़ा में तीन, सिवानी में तीन, लोहारू में दो, तोशाम में तीन, कैरू में तीन और बहल में एक गैस एजेंसी है। जिले में कुल तीन लाख 72,821 कनेक्शन हैं और विभाग के पास आपूर्ति से अधिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं को लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घर बैठे अपने फोन से गैस बुक कर सिलिंडर की डिलीवरी प्राप्त करें। वहीं जिले में 233 पेट्रोल पंप हैं जहां पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें