फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायतों के रिक्त पद भरने की कवायद शुरू, मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी

Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। निर्वाचन आयोग द्वारा खंड लोहारू की ग्राम पंचायतों में गांव ढाणी ढोला के वार्ड नं 02, ढाणी श्यामा वार्ड नं 02, ढिगावा श्यामियान वार्ड नं 08 , फरटिया भीमा वार्ड नं 04, मोहम्मद नगर वार्ड नं 05, सिंघानी वार्ड नं 10, सोहांसडा वार्ड नं 17 में पंचों के रिक्त पदों को भरने हेतु उपचुनाव के लिए विधानसभा मतदाता सूची 12 सितंबर 2024 को आधार मानकर 21 मार्च 2025 तक के आंकड़ों सहित मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि 25 मार्च से 10 अप्रैल तक वार्ड अनुसार मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि 18 अप्रैल तक दावे एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं और 22 अप्रैल तक एसडीएम द्वारा दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त के समक्ष अपील की जा सकेगी। जिनका निपटारा 6 मई तक उपायुक्त द्वारा किया जाएगा और 13 मई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें