शैक्षणिक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते शिवरतन गुप्ता।
भिवानी। वैश्य इंटरनेशनल स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इसका उद्देश्य कक्षा से परे व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव को बढ़ाना था। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया।
गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण केवल नियमित पढ़ाई से छुट्टी नहीं होती, बल्कि दुनिया से जुड़ने का अवसर होता है। शैक्षणिक भ्रमण अवलोकन, टीमवर्क और कक्षा के पाठों का व्यावहारिक अनुप्रयोग सिखाता है।
विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. करतार सिंह जाखड़ ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होता है। प्राकृतिक परिवेश बच्चों के लिए प्रेरणा के रूप में काम करता है।
मुंगीपा एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स स्कूल का परिणाम रहा शानदार
कैरू। बाबा मुंगीपा एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स स्कूल कैरू के विद्यार्थियों ने दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश रंगा ने बताया कि स्कूल के दसवीं के परिणाम में रामभतेरी ने 92.8, वंशिका ने 90 और पायल ने 89.4 अंक प्राप्त किए। बारहवीं कक्षा का छात्र अजीत ने 86, छात्रा ज्योति ने 85 और कोमल शर्मा ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। परिणाम दोनों कक्षाओं का शत प्रतिशत परिणाम रहा। अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी में अध्यापकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर अध्यापक सोमवीर, पवन कुमार, बलजीत, मोहित, जगदीश शर्मा, मुकेश, अध्यापिका सुलोचना देवी व पूजा चौहान मौजूद रही।