फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों धरने की की चेतावनी मिली तो स्कूल पहुंची बीईओ

Sat, 27 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यालय को अपग्रेड करवाने के लिए धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीणों ने बौंद कलां स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को अपग्रेड करवाने के लिए शुक्रवार को धरने देने का निर्णय लिया। इसकी सूचना जब शिक्षकों और अन्य लोगों के द्वारा बौंदकलां खंड अधिकारी शिक्षा अधिकारी प्रकाश देवी फौगाट तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंची। उन्होंने  ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्कूल नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे काफी ग्रामीण राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में पहुंचे। वे स्कूल को 12 कक्षा तक अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठने ही वाले थे तब तक इसकी जानकारी प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिल गई। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश देवी फौगाट मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से इस बारे में बातचीत की।

ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा दो साल पहले स्कूल को अपग्रेड करने की गांव में घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक विद्यालय को अपग्रेड नहीं किया गया है। इससे छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में छात्राओं की संख्या भी नॉर्म्स के अनुसार पूरी है। इतना ही नहीं विद्यालय अपग्रेड के लिए सभी आवश्यक नॉर्म्स एवं शर्तें भी पूरी करता है। ग्रामीणों की मांग पर बीईओ ने इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात भी की। बीईओ प्रकाश फौगाट ने ग्रामीणों को बताया कि कुछ शर्तें पूरी करने के बाद पहली जुलाई से विद्यालय में 11 वीं की कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। इस अवसर पर जिला पार्षद महेंद्र सोनी, हेडमास्टर सुंदरलाल, अनिल , पूर्व सरपंच विनोद परमार, सुशील नंबरदार, कर्ण सिंह, रमेश शर्मा, वेदप्रकाश भट्ट, सुखी दूधिया, गीताराम कांकराण, श्यामलाल सेलपाड व सूबेदार धर्मपाल सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन


यह स्कूल अपग्रेड के लिए अधिकतर नॉर्म्स पूरा करता है। इसके लिए प्राफार्मा तैयार किया जा रहा है जल्द उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संभवत जुलाई में यह स्कूल अपग्रेड होने की पूरी उम्मीद है। शुक्रवार को उनकी ग्रामीणों व एसएमसी के साथ मीटिंग थी। धरना शुरू करने वाली कोई बात उनके सामने नहीं आई।
विज्ञापन

बीईओ बौंद कलां ,प्रकाश फौगाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें