फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: "हरियाणा में नए जिलों को लेकर सरकार कर रही काम, जनसंख्या और भौगोलिक  स्थिति का रखा जाएगा ध्यान"

Thu, 29 May 2025 05:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

हरियाणा में नए जिले बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा इस पर सरकार काम कर रही है। जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति को लेकर इस पर फैसला लिया जाएगा। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत हरियाणा प्रदेश न केवल इसे लागू करने वाला पहला प्रदेश बना है, बल्कि उद्यमिता का सिलेबस लागू करने के मामले में भी हरियाणा पहला राज्य बनने जा रहा है। इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं की कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को उद्यमिता के सिलेबस के तहत तीन-तीन माह की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग में बैठकों का दौर चल रहा है और देश में सबसे पहले इसे लागू करने का काम हरियाणा राज्य करेगा। इसके लिए सिलेबस बनकर तैयार हो चुका है। यह बात भिवानी के पंचायत भवन में गुरुवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बिजली, पानी, सड़क व अन्य व्यक्तिगत 15 परिवाद सुने, जिनमें से नौ का मौके पर ही निपटारा किया तथा छह परिवादों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा के तकनीकी विश्वविद्यालयों में प्रशिक्षण के बाद 95 से 96 प्रतिशत तक प्लेसमेंट मिलती है, जो बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक की जाएगी। देश में महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य ही ऐसे हैं, जहां प्लेसमेंट का प्रतिशत 95 प्रतिशत से ऊपर है। वहीं, उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टी में शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि हर स्कूल की छत को साफ किया जाएगा, ताकि आने वाले बरसात के सीजन में सरकारी स्कूलों की छतों पर पानी न ठहरे और उनका रखरखाव बेहतर हो सके। 

विज्ञापन

वहीं, उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में तबादला नीति को लेकर कार्य किया जा रहा है। जून माह में ड्राइव को ओपन करके तीन से चार चरणों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान तबादले कर दिए जाएंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत राज्य सरकारों को 10वीं कक्षा का बोर्ड रखने या न रखने का विकल्प है। ऐसे में हरियाणा राज्य 10वीं का बोर्ड रखेगा और हर साल एग्जाम करवाए जाएंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाए गए पांच लाख टेबलेट के मामले पर बोलते हुए कहा कि इन टेबलेट को प्रयोग में रखना है या नहीं, इसका निर्णय आने वाली मीटिंग में लिया जाएगा।



जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति के हिसाब से बनेंगे नए जिले

शिक्षा मंत्री ने हरियाणा में नए बनने वाले जिलों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इसको लेकर कैबिनेट की मीटिंग में चर्चा हुई है तथा जिलों की जनसंख्या व उनकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नए जिलों के निर्माण के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर रहे। शिक्षा मंत्री ने कहा एसवाईएल का 3 लाख एकड़ पानी पंजाब को अपने छोटे भाई हरियाणा को देना चाहिए, जो कि बहकर पाकिस्तान जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर पानी को लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें: हिसार में नाबालिग की हत्या: कैंट के पास नौवीं कक्षा के छात्र को मारी गोली, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें