हरियाणा की बेटियां, लड़कों से ज्यादा पढ़ती हैं। यह तथ्य लगभग हर रिजल्ट में झलकता भी है। जिलावार लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें तो रेवाड़ी की छात्राओं (80.89) ने बेस्ट प्रदर्शन किया। लेकिन, हिसार की बेटियों का प्रदर्शन इस मायने में जोरदार कहा जाएगा कि ओवरऑल प्रतिशत की सूची में आठवें के बावजूद उत्तीर्ण प्रतिशत 80.18 रही। लड़कों के मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ शहरों को यदि अपवाद मान लें तो बड़े शहरों मसलन फरीदाबाद, गुड़गांव व पंचकूला जैसे शहरों के छात्र पढ़ाई से जी चुराने लगे हैं। इन शहरों के आधे छात्र इम्तिहान पास नहीं कर सके। रोहतक के लड़कों की उत्तीर्ण प्रतिशतता केवल 50.93 रही। फरीदाबाद में केवल 39.53 फीसद लड़के पास हो सके। मेवात एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां लड़के और लड़कियों के प्रदर्शन के बीच सबसे कम फासला (करीब सात प्रतिशत) रहा। सबसे ज्यादा फासला हिसार (22.28) में रहा। हिसार में 57.90 लड़के पास हुए, जबकि 80.18 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की। रोहतक व पंचकूला जिलों में यह अंतर 21 प्रतिशत से ज्यादा रहा।
जिला पास छात्र पास छात्राएं
अंबाला 55.91 73.27
भिवानी 61.90 74.79
फरीदाबाद 39.53 59.88
फतेहाबाद 64.70 79.62
गुरुग्राम 44.78 61.53
हिसार 57.90 80.18
झज्जर 66.80 79.78
जींद 59.70 74.51
करनाल 54.26 71.67
कैथल 59.98 76.68
कुरुक्षेत्र 60.99 71.99
महेन्द्रगढ़ 68.07 74.92
पंचकूला 49.28 71.25
पानीपत 63.88 77.38
रेवाड़ी 69.60 80.89
रोहतक 50.93 72.02
सिरसा 63.92 79.11
सोनीपत 65.58 78.93
यमुनानगर 47.02 62.06
मेवात 65.14 72.64
पलवल 49.07 64.72