फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षा, स्वच्छता और सुरक्षा...बाैद्धिक प्रगति के मार्ग पर स्टूडेंट एक्सप्रेस

Thu, 07 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा का  वीर शहीद कपिल देव राजकीय मॉडल सांस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। शिक्षा, स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों की कसौटी पर खरा उतरते हुए बवानीखेड़ा का वीर शहीद कपिल देव राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिक्षा की ‘स्टूडेंट एक्सप्रेस’ बनकर पूरे जिले में मिसाल कायम कर रहा है।
विज्ञापन


विद्यालय के 40 कमरों के बाहर थ्री-डी पेंटिंग के जरिए एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का ऐसा अद्भुत चित्रण किया गया है कि बाहर से देखने पर ये कक्षा-कक्ष नहीं बल्कि चलती हुई ट्रेन के डिब्बे नजर आते हैं।

स्वच्छता और पढ़ाई के बेहतर माहौल के लिए विद्यालय को ‘उत्कृष्ट विद्यालय’ का खिताब भी मिल चुका है। मुख्य गेट से लेकर परिसर तक सुंदर पेंटिंग और फूलों से सजी बगिया विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरक माहौल प्रदान करती है।
विज्ञापन


यहां 45 स्वीकृत शिक्षकों में से 37 शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय की प्राचार्या संतोष भाकर ने बताया कि इस समय लगभग 550 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों में पढ़ाई की ललक जगाने के लिए भवन का नाम ‘स्टूडेंट एक्सप्रेस’ रखा गया है। मिडिल विंग के आठ कमरों की मुख्य दीवारों पर रेलगाड़ी की बोगियों के चित्र बने हैं, जिनमें छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के 222 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में 23 डिजिटल क्लासरूम स्थापित हैं, जिनसे छात्र बेहतर और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

प्राचार्या ने बताया कि वर्ष 2021-22 में मिडिल विंग के ये आठ कमरे लगभग 70 हजार रुपये की लागत से तैयार किए गए थे। विद्यालय का निर्माण 1953 में हुआ था जब यहां केवल दसवीं तक की पढ़ाई होती थी। समय के साथ भवन और कक्षाओं का विस्तार हुआ।

विद्यालय में बिजली, पानी, आरओ सिस्टम, सुलभ शौचालय और जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था है। एनसीसी और एनएसएस कैंप के जरिए छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत की जाती है। इसके अलावा सामाजिक अभियानों में भी इस विद्यालय के विद्यार्थी काफी सक्रिय रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें