फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा परिणाम से पहले होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि दो व तीन जनवरी को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2020 का परिणाम घोषणा से पहले परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए 18 से 21 जनवरी तक राज्य के सभी 22 जिलों में यह प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित परीक्षार्थी अपने नजदीकी जिलों के केंद्र यह प्रक्रिया पूरी कर सकते है। परीक्षार्थी द्वारा अपना मूल पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर 17 जनवरी को अपलोड की जाएगी। केवल सूची में दिए गए अनुक्रमांक वाले परीक्षार्थियों द्वारा ही यह प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इन परीक्षार्थियों के मोबाइल पर भी संदेश भेजे जा रहे है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं करने वाले परीक्षार्थी का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें