फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : पूरक परीक्षाओं में पकड़े 30 नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को करवाई गई सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड की पूरक परीक्षाओं में 30 नकलची पकड़े गए। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 12 तो डीएलएड परीक्षा में 18 नकलची पकड़े गए। शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूर्ण विषय अंक सुधार, आंशिक अंक सुधार, रि-अपीयर व अतिरिक्त विषय (भौतिकी विज्ञान/अर्थशास्त्र विषय) की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

वहीं, डीएलएड प्रथम वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) डी-102- एजुकेशन, सोसायटी, करिकुलम एंड लर्नर विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और दो नकलची पकड़े। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और दो नकलची पकड़े। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने जिला जींद, नारनौल, रोहतक एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के छह केस पकड़े।
बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों ने जिला हिसार, जींद, पानीपत एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के छह केस पकड़े। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने नकल के चार केस दर्ज किए। अन्य उड़नदस्तों ने 10 नकलची पकड़े। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 22 परीक्षा केंद्रों पर 1705 परीक्षार्थी और डीएलएड परीक्षा में 93 परीक्षा केंद्रों पर 14724 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें