फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बुढेड़ा गांव में बनेगी 40 लाख लागत से ई-लाइब्रेरी

Mon, 12 Jun 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। क्षेत्र के गांव बुढेड़ा में बनने वाली ई-लाइब्रेरी भवन पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। ई-लाइब्रेरी के भवन निर्माण का शुभारंभ सोमवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल करेंगे।
विज्ञापन

लाइब्रेरी भवन 25 फुट चौड़ा व 40 फुट लंबा बनाया जाएगा। रविवार को ई-लाइब्रेरी भवन की जगह का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज दलाल ने कहा कि सरकार गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे गरीब हैं, तैयारी करना चाहते है लेकिन महंगी किताबें नहीं खरीद सकते उनके शिक्षा तंत्र को मजबूत करने में ई-लाइब्रेरी मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर उन्होंने कई जोहड़ों का निरीक्षण किया और उनके जीर्णोद्धार की बात कही। सरपंचों व पंचायती राज के अधिकारियों को इनका लेवल करवाकर सही ढंग से खोदाई कर बारिश के मौसम में इनके चारों और हरे-भरे पेड़ लगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पंचायती कार्यकारी अभियंता संभव जैन , एसडीओ राजेश शर्मा, सचिव लीलाराम, जेई अमित , सरपंच जिले सिंह, संदीप वकील, अमीरवास सरपंच राजबीर नेहरा, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र राठी सिंघानी, पूर्व बीडीसी धर्मवीर, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र, अनूप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें