फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई परीक्षा में ड्यूटी देने वाले अध्यापकों का बढ़ा ड्यूटी भत्ता

Wed, 04 Dec 2024 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले आईटीआई अध्यापकों व विद्यार्थियों की कॉपी चेक करने वाले स्टाफ को बढ़ा हुआ परीक्षा ड्यूटी भत्ता मिलेगा। सरकार ने भत्ते में 12 साल बाद बढ़ोतरी की है। परीक्षा ड्यूटी भत्ता बढ़ने से अध्यापकों को आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन

दरअसल, बहुतकनीकी संस्थानों में स्टाफ को परीक्षा में डयूटी के लिए अब ज्यादा भत्ता मिलेगा। परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले परीक्षा अधीक्षक को 250 की जगह अब 400 मिलेंगे। वहीं उप अधीक्षक को 200 की जगह 300 रुपये दिए जाएंगे। फ्लाइंग स्कवाड का भत्ता 750 से बढ़ाकर 1200 रुपये किया गया है। जबकि प्रत्येक उत्तर पुस्तिका जांचने वाले स्टाफ का 12 रुपये से बढ़ा कर 20 रुपये किया गया है। यह भत्ता राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त आईटीआई प्राध्यापकों को दिया जाएगा। खास बात यह है कि भत्ते में यह बढ़ोतरी 12 साल बाद की गई है। विभाग द्वारा बढ़ाया गया भत्ता दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार द्वारा परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले स्टाफ का भत्ता बढ़ाया गया है। लेकिन सरकार द्वारा बढ़ाए गए भत्ते के ऑफिसियल आदेश अभी तक नहीं भेजे गए है।
- बलवीर सिंह, प्रिंसिपल, महिला आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें