सिंघानी निवासी एक ठेकेदार के घर कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे कृषि मंत्री जेपी दलाल को किसानों के विरोध के चलते अपना रास्ता बदलना पड़ा। लोहारू-सिवानी रोड पर जमा हो गए थे।
महंत सदानंद सरस्वती ने बताया कि उन्हें दोपहर चार बजे जानकारी मिली कि कृषि मंत्री सिंघानी गांव में आ रहे हैं। इसकी जानकारी धरनारत किसानों को दी। सभी ने विरोध का प्रस्ताव पास किया। उसी समय किसान खरकड़ी गांव में रोड के साथ विरोध के लिए बैठ गए। आधे घंटे में काफी संख्या में किसान वहां पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर लोहारू थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया मगर किसानों ने वहां से हटने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कृषि मंत्री के काफिले को दूसरे रास्ते से निकाला गया।