फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भारी बारिश की संभावना के चलते 11 व 12 को स्कूलों में रहेगा अवकाश

Mon, 10 Jul 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप 11 व 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर जिलाधीश नरेश नरवाल ने दो दिन के लिए जिला में सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही डीसी ने आमजन से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डीसी नरवाल ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से 11 व 12 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से बच्चों के सामने विकट स्थिति बन सकती है। इसी के चलते एहतियात के तौर पर जिला के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश रहेगा।आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने भारी बारिश के चलते लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक जलस्रोतों के पास न जाएं। विशेषकर बच्चों को जलभराव वाली जगहों से दूर रखें। इसी प्रकार से बारिश के दौरान वाहन को सावधानी पूवर्क चलाएं। जहां तक संभव हो बहुत अधिक जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। बारिश के दौरान पेड़ों के साथ न खड़े हों, बारिश व तेज हवा में पेड़ों के गिरने की भी आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें