प्रेमनगर स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य गेट।
भिवानी। शहर में यूं तो कई कॉलेज हैं लेकिन किसी भी कॉलेज में पेशेवर कोर्से नहीं हैं। इस वजह से विद्यार्थियों को अपना घर और शहर छोड़कर बाहर जाकर आगे की पढ़ाई करनी पड़ रही है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की कमी नहीं हैं। मगर इनके कोर्स के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता है। इसके साथ कृषि क्षेत्र के साथ ही लैदर डिजाइनिंग, फुट डिजाइनिंग जैसे कोर्स शहर में नहीं है। टीआईटी में कुछ प्रोफेशनल कोर्स हैं लेकिन उनमें भी सारी स्ट्रीम नहीं हैं। वहीं शहर के कॉलेज में बीबीए का ट्रेंड खत्म होता जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इसके आगे की पढ़ाई एमबीए है जो शहर के कॉलेजों में नहीं है। वहीं बीटेक, लॉ करने के लिए भी विद्यार्थियों को निजी संस्थानों में दाखिला लेना होता है।
विश्वविद्यालय में दाखिले के दौरान हम कुछ नए प्रोफेशनल कोर्स की घोषणा करने वाले हैं। अगर यह कोर्स सफलता पूर्ण आगे बढ़ते हैं तो हम और भी कोर्स लाएंगे। इससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा उन्हें अपना घर और शहर छोड़ कर दूसरे शहरों में पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
-डॉ. रितु सिंह, रजिस्ट्रार, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी।