फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नालों की सफाई न होने से बहल के कई इलाकों में जलभराव

Wed, 18 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढाणी मेचू में सड़क पर जमा  बारिश के पानी से गुजरता रिक्शा चाल​क।
विज्ञापन
बहल। कस्बे में सोमवार रात हुई तेज बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर दिन की बारिश का पानी भी नहीं निकल पाया था कि रात की बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पंचायत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई नहीं करवाई गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

वार्ड-7 की ढाणी मेचू में हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहे, जहां इतना पानी भर गया कि लोगों को घरों से निकलने तक का रास्ता नहीं मिला। बीडीपीओ कार्यालय से लेकर ढाणी मेचू तक सड़कों पर झील जैसे हालात बन गए।
लोहारू रोड से ढाणी मेचू की ओर सड़क की ढलान अधिक होने के कारण स्टेडियम और हाई स्कूल की तरफ से पानी का बहाव सीधे ढाणी मेचू की ओर हो गया, जिससे रास्ते में कई फीट तक जलभराव हो गया। नतीजतन, रोजमर्रा की चीजें खरीदने और बाहर जाने के लिए लोगों को पानी से होकर या किनारे-किनारे मुश्किल से निकलना पड़ा। कई घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


निचले इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब
कस्बे के अन्य निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। ब्रह्मदत्त मेमोरियल हॉल के पास स्थित मुख्य चौराहे पर चारों ओर पानी भर गया। राजेश अग्रवाल और अन्य स्थानीय निवासियों ने कहा कि अब भी समय है कि पंचायत तत्काल गली-मोहल्लों के नालों की सफाई करवाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी परेशानी से दो-चार न होना पड़े।


ढाणी मेचू में इससे पहले जलभराव की कोई शिकायत नहीं मिली थी। ग्राम सभा की बैठक में भी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। सोमवार की बारिश से स्थिति बिगड़ी है। इसका वैकल्पिक समाधान निकाला जाएगा, ताकि पानी की निकासी हो सके और भविष्य में यह स्थिति दोबारा न बने।
— रवि कुमार, ग्राम सचिव, बहल

ढाणी मेचू सड़क मार्ग से काफी निचले स्तर पर स्थित है, जिससे जलभराव की स्थिति बनी। वहां जमा पानी की शीघ्र निकासी की जाएगी और स्थायी समाधान के लिए किसी योजना पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

— साधूराम पनिहार, सरपंच, बहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें