फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीएसपी ने पुलिस कर्मचारियों को दिलाई मतदाता शपथ

Fri, 24 Jan 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते डीएसपी आर्यन चौधरी।
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों को डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी ने मतदाता शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी पुलिस कर्मियों ने वचन दिया कि वे बिना किसी प्रलोभन, भय या दबाव के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेंगे और एक जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें