फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से धरना-प्रदर्शनों की मॉनीटरिंग करेगी पुलिस

Mon, 24 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
धरना प्रदर्शनों पर निगरानी रखने के लिए मंगाया गया ड्रोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शनों की जिला पुलिस प्रशासन अब आसमान से मॉनीटरिंग करेगा। इनमें होने वाली हर एक गतिविधि पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन के पास ड्रोन पहुंच चुका है और कंट्रोल रूम को भी तैयार कर दिया गया है। फिलहाल इसके एक डेमोस्ट्रेशन की कार्रवाई बाकी है जोकि इस सप्ताह के मध्य तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद इसे एक पुलिस कर्मचारी ऑपरेट करेगा और फिलहाल इसके दांव-पेच सिखाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद पुलिस का काम तो आसान होगा ही साथ इनकी आड़ में लॉ एंड ऑर्डर को भंग करने वालों की करतूतें भी कैमरे में कैद हो जाएगी। इस संबंध में पिछले माह ही एसपी सुनील दलाल ने उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजी थी।

नवगठित जिले का पुलिस तंत्र भी अपडेट होने लगा है। गाड़ियों की डिमांड से लेकर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती तक की जा रही है। पिछले सप्ताह ही जिले में करीब 150 पुलिस कर्मचारी पहुंचे हैं और फिलहाल पुलिस कर्मचारियों की संख्या 750 के करीब हो गई है। हालांकि डिमांड के मुताबिक ये आधे से भी कम है। वहीं, कर्मचारियों की तैनाती के साथ-साथ इनके रहने के लिए क्वार्टर निर्माण की प्रकिया पर भी कागजी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बेड़े में नए वाहन शामिल होने के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं को भी शामिल करने का जिला पुलिस अधीक्षक प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने पिछले माह में जिले में ड्रोन मुहैया करवाने की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ड्रोन पुलिस प्रशासन को मिल चुका है।

जिला मुख्यालय पर ड्रोन पहुंचने के बाद एसपी सुनील दलाल ने इसका डेमोस्ट्रेशन देने के लिए पत्र लिखा है। इसके बाद उक्त कंपनी ने पत्र को जवाब देते हुए कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। यह मोहल्लत इस सप्ताह के मध्य तक खत्म होगी। वहीं, एसपी सुनील दलाल का कहना है कि बुधवार तक कर्मचारी यहां डेमोस्ट्रेशन देने के लिए पहुंच जाएगा। इसे प्रयोग में लाने की बाकी सभी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली है।

खुफिया विभाग का भी काम होगा आसान
पुलिस के खुफिया तंत्र को भी ड्रोन के आने से काफी फायदा होगा। कैमरे में फुटेज कैद होने से उनका काम बेहद आसान हो जाएगा।  इससे पहले कई बैठकों में पुलिस के खुफिया विभाग को प्रदर्शनकारियों ने दूर रखा है। एसपी सुनील दलाल ने जिले की जरूरत को देखते हुए तीन ड्रोन मुहैया करवाने की डिमांड उच्चाधिकारियों से की थी। इनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े सात लाख आंकी गई थी। लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय से ड्रोन की मॉनीटरिंग की जाएगी।
वर्जन::
ड्रोन हमारे पास पहुंच चुका है। डेमोस्ट्रेशन देने के लिए कर्मचारी का आना बाकी है। हमारी संबंधित कंपनी से बात चल रही है और इस सप्ताह के मध्य तक कर्मचारी के आने की संभावना है। बाकी तैयारियां हमने पूरी कर ली है। इससे पुलिस विभाग को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सुनील दलाल, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें