भिवानी। शनिवार सुबह महम रोड स्थित गोशाला के नजदीक अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। जिसमें चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
ऑटो चालक के रिश्तेदार रविंंद्र ने बताया कि तिगड़ाना निवासी रमेश (54) शनिवार सुबह अपने ऑटो में भिवानी आ रहा था। ऑटो में गांव तिगड़ाना निवासी मनोज भी सवार था। जब वे महम रोड स्थित गोशाला के नजदीक पहुंचे तो अचानक ऑटो संंतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे में रमेश के पेट सहित अन्य जगहों पर अंदरुनी चोट आई। जिसे उपचार के लिए परिजन अलग-अलग जगह लेकर गए। लेकिन शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे रमेश की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को मामूली चोट आई। मृतक एक बेटे का पिता था। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस से जांच अधिकारी एसआई विरेंद्र ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।