फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगा गेहूं महाराष्ट्र और मुंबई भेजने की थी तैयारी, रेलवे गोदाम से लौटाया

विज्ञापन
drenched in the rain - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिम्मेदारों की लापरवाही से एक बार फिर लाखों मीट्रिक टन गेहूं भीग गया। न केवल गेहूं भीगा बल्कि 46500 कट्टे भीगा हुआ गेहूं महाराष्ट्र और मुंबई भेजा जा रहा था। रेलवे स्टेशन भीगा गेहूं जब गोदाम में भेजा गया तो वहां एफसीआई के अधिकारियों ने वापस लौटा दिया। बुधवार सुबह हुई 20 एमएम बारिश में सारा गेहूं भीग गया। अब अधिकारियों की दलील है कि बारिश में गेहूं के भीगने से गुणवत्ता पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में लाखों मीट्रिक टन अनाज खुले आसमान के नीचे लगा हुआ हैं, मगर इस अनाज की सुरक्षा के प्रबंधों की अगर बात करें तो इसकी पोल भी कई बार खुल चुकी हैं। बुधवार सुबह भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला, जब भिवानी रेलवे जंक्शन से महाराष्ट्र और मुंबई के लिए 46 हजार 500 कट्टे गेहूं मालगाड़ी के जरिए भेजा जा रहा था। मगर ट्रकों से उतारकर मालगाड़ी के डिब्बे में जो गेहूं लोड किया जा रहा था वह भीगा था। ये गेहूं बुधवार अल सुबह शुरू हुई बारिश में ही भीगा था, जबकि इस गेहूं को चारा मंडी में लगे खुले स्टॉक से लाया जा रहा था, जहां पर अधिकारियों ने गेहूं भीगने की कोई पुष्टि नहीं की।
चारा मंडी में गेहूं का उठान करा रहे अधिकारियों का कहना था कि 17 जुलाई को एफसीआई द्वारा गेहूं का उठान कराकर इसे माल गाड़ी के जरिए भेजा जाना था। इसलिए उनकी स्पेशल ड्यूटी लगी थी। मगर एफसीआई द्वारा 16 जुलाई को ही एडवांस में 20 गाड़ियां गेहूं की लोड करा दी गई। जिसकी सुरक्षा और भीगने से बचाव का जिम्मा एफसीआई व ठेकेदार का ही बनता था। मगर ट्रकों में एडवांस में भरा गया गेहूं भीग गया और जब ढुलाई ठेकेदार के ट्रक गेहूं को मालगाड़ी के डिब्बों में लोड करने के लिए पहुंचे तो वहां से कई ट्रकों को वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

उनकी जिम्मेवारी मालगाड़ी के अंदर गेहूं को लोड कराने की है, वजन की जिम्मेदारी उनकी बनती हैं, जबकि गेहूं की क्वालिटी के संबंध में वे कुछ नहीं कह सकते।
-बिजेंद्र कुमार, एजी भिवानी डिपो, एफसीआई।
भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं का चारा मंडी से उठान कराकर उसे महाराष्ट्र के मुंबई भेजा जा रहा है। गेहूं ट्रकों के अंदर सुबह हुई बारिश के दौरान भीगा है। जिससे उनकी कुछ ट्रकों को रेलवे मालगोदाम से वापस भी भेजी गई हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी।
-सुमित कौशिक मैनेजर भारतीय खाद्य निगम भिवानी।
चारामंडी से वे खुद गेहूं का मौके पर खड़े होकर जांच के बाद उठान करा रहे हैं। जो गेहूं भीगा हैं वह ट्रकों के अंदर लोड था और इसी दरमियान बारिश आई। जिससे वह आंशिक रूप से भीगा है, मगर गेहूं की क्वालिटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

-एचएस कुंडू, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर, भारतीय खाद्य निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें