फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआरएम योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों का ड्रॉ आज

Tue, 11 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर 20 अगस्त तक फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसानों के लिए अब अतिरिक्त यंत्रों का ड्रॉ निकाला जाएगा। सीआरएम (क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट) योजना के तहत वर्ष 2025-26 के दौरान व्यक्तिगत कृषि यंत्रों का यह ड्रॉ मंगलवार, 12 नवंबर को सुबह 10:30 बजे लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में निकाला जाएगा।
विज्ञापन


सहायक कृषि अभियंता डॉ. नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि किसानों ने सुपर एसएमएस, हैपी सीडर, स्मार्ट सीडर, पैडी स्ट्रा चोपर/श्रेडर/मल्चर, शर्ब मास्टर/रोटरी स्लेशर, हाईड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लाव, जीरो टिल सीड ड्रिल, स्पेशल जीरो टिल ड्रिल, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, स्ट्रा बेलर, हेरेक/स्ट्रा रेक, क्रॉप रीपर (ट्रैक्टर चालित व स्वचालित रीपर कम बाइंडर), ट्रैक्टर माउंटेड लोडर (बिना ट्रैक्टर) और ट्रैक्टर चालित टेडर मशीन पर अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि विभाग को 20 अगस्त तक कुल 1241 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इन यंत्रों के लाभार्थियों का चयन पहले 3 सितंबर को उपायुक्त साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार अजय चौपड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष किया गया था। अब निदेशालय द्वारा अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित किए जाने के बाद शेष पात्र किसानों के लिए 12 नवंबर को पुनः ड्रॉ निकाला जाएगा। डॉ. धनखड़ ने सभी संबंधित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर डीआरडीए सभागार में उपस्थित होकर ड्रॉ प्रक्रिया में भाग लें और योजना का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें