गंदे पानी की ड्रेन टूटने से जलमग्न हुई चारे की फसल। संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : Bhiwani
सिंचाई विभाग की ओस से भिवानी की घग्गर ड्रेन में सफाई व्यवस्था का कार्य करवाया जा रहा है। इस दौरान गांव हालुवास के मुक्तिधाम मार्ग के पास ड्रेन के ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की 40 एकड़ चारे की फसल जलमग्न हो गई। खेतो में 2 से 3 फुट पानी जमा हो गया है। किसानों को कहना है कि पानी भरने के कारण उनकी सारी चारे की फसल नष्ट हो गई है। इससे उनको भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा रहा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान विक्रम ने कहा कि प्रशासन समय रहते हुए समस्या को हल कर दिया जाता तो आज नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग की लापरवाही से उनकी फसल बर्बाद हुई है। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या का जल्द हल करने का अश्वासन दिया। उन्होने कहा कि किसानों के हुए नुकसान को लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं न हो इसलिए स्थायी समाधान किया जाएगा।
इरीगेशन डिपार्टमेंट की ओर से घग्गर ड्रेन की सफाई का टेंडर गलत टाइम पर छोड़ा गया है। ड्रेन के ओवरफ्लो होने से नगर परिषद के भी काफी एकड़ में फसल खराब हुई है। विभाग द्वारा समस्या को हल करने के लिए काम शुरू किया गया है।
- रण सिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद।