फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार नए बाईपास की डीपीआर तैयार, अब जारी होगा गजट नोटिफिकेशन

Sat, 17 Oct 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर का बाईपास। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में चार नए बाईपास के ड्रीम प्रोजेक्ट में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की है जिसके बाद अब इसमें गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। भिवानी शहर में 11 किलोमीटर दायरे में बाईपास से रिंग रोड तैयार होगा। इसी के साथ लोहानी, जुई और लोहारू में नए तीन बाईपास निर्माण की परियोजना भी साकार होगी।
विज्ञापन

इसके लिए एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण से पहले संबंधित किसानों की भूमि चिह्नित किए जाने का भी काम पूरा कर लिया है। हालांकि राजस्व विभाग ने भी थ्री (केपिटल ए) का ड्राफ्ट की जांच के बाद एनएचएआई को मसौदा भेज दिया है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव लोहानी, जुई कलां और लोहारू में तीन नए बाईपास निर्माण होंगे।
भिवानी शहर के बाईपास का दायरा करीब 11 किलोमीटर बढ़ने से हांसी और लोहारू रोड आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के चारों तरफ करीब 41 किलोमीटर का रिंग रोड का दायरा पूरा हो जाएगा। वहीं लोहानी में 2.7 किलोमीटर लंबा बाईपास तैयार होगा। जुई में साढ़े पांच किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा।
विज्ञापन

लोहारू शहर में भी 10.8 किलोमीटर लंबा बाईपास बनकर तैयार होगा। जिससे लोहारू शहर के बाहर से भारी वाहन हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की ओर बिना किसी रुकावट के सफर जारी रखेंगे। सितंबर 2025 में इन चारों बाईपास की अलाइनमेंट को मंजूरी मिल चुकी थी। वहीं चारों नए बाईपास की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को भी केंद्र की हरी झंडी मिल चुकी है।
चारों बाईपास के निर्माण के लिए एनएचएआई करीब 30 किलोमीटर दायरे में संबंधित गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण करेगा। इसकी प्रकिया से पहले इसका ड्राफ्ट तैयार कर राजस्व विभाग को भेजा गया था। राजस्व विभाग ने ड्राफ्ट की जांच के बाद इसे एनएचएआई को सौंप दिया है। अब इसमें एनएचएआई ने डीपीआर तैयार की है जिसके बाद इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
शहर का बाईपास 30 किमी दायरे में चालू, हांसी-लोहारू मार्ग की होगी कनेक्टिविटी
भिवानी शहर का बाईपास रोहतक रोड के खरकड़ी मोड़ से शुरू होकर धिराना मोड़, लोहारू रोड, हालुवास के पास दादरी रोड, महेंद्रगढ़-नारनौल रोड और हांसी रोड तक बनकर वाहनों की आवाजाही के लिए काफी पहले चालू हो चुका है। इसी से भिवानी-हांसी फोरलेन भी जुड़कर वाहनों की आवाजाही के लिए खुल चुका है। शहर का मौजूदा बाईपास करीब 30 किलोमीटर लंबा है। अब हांसी रोड से लोहारू रोड तक करीब 11 किलोमीटर क्षेत्र में कनेक्टिविटी शेष है। इसी को लेकर एचएचएआई भूमि अधिग्रहण का गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।

एनएचएआई की तरफ से भिवानी, लोहानी, जुई और लोहारू बाईपास निर्माण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए राजस्व विभाग द्वारा किसान चिह्नित किए जाने का काम पूरा हो चुका है। जिसका ड्राफ्ट एचएचएआई को भेजा गया है। भिवानी के बाईपास निर्माण पूरा होने में ये ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।
-चौ. धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।

भिवानी, लोहानी, जुई और लोहारू बाईपास के लिए डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इसका भूमि अधिग्रहण का गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित होगा। इसी के बाद संबंधित परियोजना के लिए संबंधित किसानों की भूमि अधिग्रहण और उसके भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन

-हिमेंद्रा सिंह, परियोजना निदेशक (पीडी) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें