फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। गोकलपुरा व हसान निवासी दो महिलाओं ने जिला एसपी कार्यालय में अपने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। एसपी कार्यालय से मिली शिकायत के बाद बहल पुलिस ने महिलाओं के ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गोकलपुरा निवासी व तोशाम क्षेत्र के भेरा गांव में विवाहित महिला का आरोप है कि ससुराल वालों की मांग पूरी न किए जाने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2018 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालवाले उसके दहेज में लाए सामान से खुश न होकर उसे ताने देने लगे। आठ लाख रुपयों की डिमांड की। जब उसने यह बात अपने परिजनों को बताई तो मौजिज लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में ससुरालवालों ने अपनी गलती मानते हुए फिर से ऐसा न करने का वादा किया। पर, कुछ दिन बाद ही फिर से उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। महिला ने बताया कि अब ससुरालवालों ने उसे घर में रखने से साफ मना कर दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला की सास, ससुर, पति व जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में हसान निवासी महिला ने बताया कि उसकी व उसकी बहन की शादी हिसार जिले के तलवंडी बादशाहपुर गांव में दो भाईयों के साथ 8 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी के एक दो दिन बाद ही सुसरालवालों ने उन दोनों बहनों को कम दहेज लाने को लेकर ताने देने शुरू कर दिए। उनकी सास ने उनके गहने उतरवा लिए और अपने पास रख लिए। जबकि पति ने कहा कि वो उनकी हैसियत के अनुसार दहेज नहीं लाई हो। इसके अलावा उसे पता चला कि उसके पति को शराब की लत है। ससुराल वालों ने उससे दो लाख रुपये नगद व अन्य सामान की मांग की। जब उसने व उसके परिजनों ने इसमें असमर्थता जाहिर की तो उक्त आरोपियों ने उससे मारपीट की। जब उसकी बहन उसे छुड़ाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
दहेज प्रताड़ना के दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुंदरपाल, एसआई, बहल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें