फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शीतघात को नजरअंदाज न करें

Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। एसडीएम ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर शीतघात से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा शीतघात को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

डॉ. नैन ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान का ध्यान अवश्य रखें। शीतलहर में यथा संभव घर के अंदर रहें, ठंडी हवा से बचने के लिए केवल आवश्यक यात्रा ही करें। भारी कपड़ों की एक परत के बजाय हल्के, ढीले, विंडप्रूफ ऊनी कपड़ों की कई परत पहनें। बाहर निकलते समय अपने सिर, चेहरे, हाथों और पैरों को भी उपयुक्त गर्म कपड़े से ढकें। शरीर में ऊष्मा का प्रवाह बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार जैसे कि विटामिन सी से भरपूर स्वस्थ आहार, फल एवं सब्जियों का सेवन करें। शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं। अपने शरीर को सूखा रखें। यदि गीले हो जाएं, तो शरीर की गर्मी को बचाने के लिए शीघ्रता से कपड़े बदलें। बुजुर्गों और बच्चों की ठीक से देखभाल करें और अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें।
शराब का सेवन न करें। यह आपके शरीर के तापमान को कम करता है। कंपकपी को नजरअंदाज न करें। यह एक महत्वपूर्ण पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है और प्रभावित व्यक्ति को तुरंत घर के अंदर ले आना चाहिए। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में आने से त्वचा का रंग पीला, सख्त और सुन्न हो सकता है और अंगूठे, पैर की अंगुलियां, नाक या कान की लोब जैसी शरीर की खुली जगहों पर काले घाव हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें