फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ''गुटबाजी मत करना, इससे संगठन और बड़े-बड़े खत्म हो जाते हैं''

Mon, 04 Sep 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी: नई अनाजमंडी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए कार्यकर्ताओं और पदा​धिकारियों को शपथ दिल
विज्ञापन
भिवानी। गुटबाजी मत करना, इससे संगठन और बड़े-बड़े खत्म हो जाते हैं, निस्वार्थ भाव से काम करें, अर्जुन की तरह हमारा एक ही लक्ष्य है, हरियाणा में सरकार बनाना, जब तक सरकार नहीं बनती हम चैन से नहीं बैठेंगे। ये नसीहत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवआगंतुक कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते समय दी।
विज्ञापन

भिवानी की अनाज मंडी में रविवार को आम आदमी पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें प्रदेश भर से करीब चार हजार पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान भी थे। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर बिना नाम लिए कहा कि ये लोग ठीक से काम करते तो हमें राजनीति में आने की जरूरत नहीं पड़ती। इन लोगों ने देश को लूटा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बहुत कठिनाइयां और मुश्किलें आएंगी। लोग कहेंगे की छोटी पार्टी है। लेकिन घबराना नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को एक और नसीहत दी कि पद के लालच के लिए नहीं, देश के लिए अपना घर फूंकना पड़े तो भी फूंककर काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसान को खेत के लिए फ्री बिजली मिलती है। ये हम हरियाणा में भी कर दिखाएंगे। जहां किसानों और आम आदमी को भी बिजली 24 घंटे मुफ्त मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह है, रैली नहीं है। हमारा कार्यकर्ता सम्मेलन इतना बड़ा है तो रैली कितनी बड़ी होगी। उन्होंने कहा मुझे याद है अन्ना आंदोलन में जब इन्होंने हमारी बात नहीं मानी। मेरा अन्ना जी से खूब बाद-विवाद होता था। अन्ना जी राजनीति को कीचड़ बोलते थे, तब मैंने अन्ना जी को कहा था इस कीचड़ की सफाई के लिए राजनीति में उतरना पड़ेगा। बाहर बैठकर सफाई नहीं होगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय ज्वाइंट सेकेटरी मंत्री निर्मल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। परिवर्तन के संकल्प ले साथ भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज गया।
विज्ञापन


पंडाल में बढ़ी उमस तो बैनर फाड़े
पंडाल में उमस बनने लगी तो मंच के समीप लगे कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैनर इसलिए फाड़ डाले ताकि वहां से हवा अंदर आ सके। करीब चार से पांच बड़े बैनर खुद कार्यकर्ताओं ने ही फाड़ डाले। कुछ नेताओं ने मंच के काफी नजदीक खुद को पेश करने के लिए बड़े-बड़े बैनर लगवाए थे।

पद और टिकट का लालच है तो गलत पार्टी में आ गए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पद और टिकट का लालच है तो आप गलत जगह आ गए। यहां रहना है तो देश के लिए कतरा-कतरा कुर्बान करना पड़ेगा, घर फूंकना पड़ेगा। आज मनीष सिसोदिया जेल के अंदर है, सतेंद्र जैन फर्जी केस में एक साल से जेल में थे। उनको बीजेपी ने 10 बार ऑफर दिया, केजरीवाल का साथ छोड़ दो, आम आदमी पार्टी छोड़ दो। आज मनीष सिसोदिया बीजेपी में चला जाए, कल उसकी बेल हो जायेगी। आज सतेंद्र जैन बीजेपी में चला जाए, उसके केस खत्म हो जायेंगे, लेकिन वे शेर के बच्चे हैं। भगत सिंह के चेले हैं। ऐसे ही नहीं आए। सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

हरियाणा में बिजली सबसे महंगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में बिजली आंदोलन के दौरान पता चला कि भाजपा सरकार उलट सुलट बिल बना कर भेज रही है। एक कमरे का मकान, एक पंखा, एक बल्ब और एक कूलर का बिल 10 हजार से 15 हजार आता है। बिल ठीक कराने जाते हैं तो 5 हजार बिजली वाले मांगते हैं। हरियाणा में सबसे महंगी बिजली मिल रही है।

एक आदमी के लिए काम कर रही मोदी सरकार
उन्होंने कहा कि भारत सरकार एक आदमी के लिए काम कर रही है। एयरपोर्ट उसको दे दिये, रेलवे उसको दे दिया, एलआईसी उसको दे दिया और वोट 140 करोड़ लोगों से चाहिए। पूरा भारतवर्ष उसको दे दिया। अभी प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स का दौरा करके आए, वापस ग्रीस होकर आए, तो पता चला उनको ठेका दिलवाकर आए हैं।

हरियाणा की माटी में जन्मे केजरीवाल ने राजनीति को नई दिशा व दशा दी
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भिवानी की माटी पर जन्मे हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा और दशा दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई भी ऐसी बात नहीं करती जो पूरी न कर सके। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली में 80 और पंजाब में 90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो आ रहा है। हरियाणा के एक तरफ पंजाब तो दूसरी तरफ दिल्ली है। पहले इधर-उधर अपने रिश्तेदारों से बात करो फिर आम आदमी पार्टी पर विश्वास करना। दिल्ली और पंजाब में बिजली 24 घंटे आती है लेकिन बिजली बिल नहीं आता।

भाजपा की जुमला बनाने वाली फैक्टरी 24 घंटे काम कर रही

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा की जुमला बनाने वाली फैक्टरी 24 घंटे काम कर रही है। क्योंकि 2024 में जुमले बेचने का समय आ रहा है। अब चुनाव में जुमले बिकेंगे। 15 लाख देंगे, दो करोड़ नौकरी देंगे, उनकी हर बात जुमला निकली। अब तो ये भी शक होने लगा है कि उनको चाय भी बनानी आती है या नहीं। क्योंकि जब वो स्टेशन पर चाय बेचते थे उस समय वो स्टेशन बना ही नहीं था।

पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई जा रही : भगवंत
भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई जा रही है। जनता को एक व्हाट्सएप नंबर दे रखा है। किसी भी दफ्तर में जाओ यदि वो पैसे मांगे तो उसकी फोटो और वीडियो डालो। फिर पंजाब की सरकार उसको जेल में डालती है। भ्रष्टाचार के आरोप में 400 से ज्यादा लोगों को जेल में डाला जा चुका है। रिश्वत लेते हुए पटवारी और डीएसपी तक को नहीं छोड़ा जा रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें