फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे 40 सीएससी : दलाल

Mon, 04 Sep 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 40 सीएससी खोले जाएंगे। इन सेंटरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निशुल्क आवेदन की सुविधा मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि बहल में पेयजल व सीवरेज सुविधा के लिए 87 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा बहल के सुंदरीकरण के लिए डिवाइडर, रोड साइड लाइट्स व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वे रविवार को कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में हरियाणा उदय व आउटरीच कार्यक्रम के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नागरिकों को किसी भी सरकारी सुविधा या किसी समस्या के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का निराकरण उनके घर द्वार पर ही हो। इसलिए प्रदेश सरकार ने गांव-गांव जाकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान व विकास के लिए योजनाएं बना रही है। किसानों को खराब फसल का मुआवजा, किसान निधि योजना, ड्रिप इरिगेशन, पशु क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं देकर उनको समृद्ध किया है। इसके अलावा गरीब व कमजोर लोगों को मकान मरम्मत के लिए सहायता, स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड व रोजगार के लिए ऋण देकर उनको सहायता दी है। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीएफओ सिकंदर सांगवान, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन अजय राठी, एसई बलराज चौहान, जीएम रोडवेज नेत्रपाल खत्री, डीडीपीओ रविन्द्र दलाल, डीडीए आत्माराम गोदारा, डॉ. विजेन्द्र कस्वां सुरपुरा, पंचायत समिति चेयरमैन विजय फोगाट, सरपंच साधूराम पनिहार, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, सुनील सिरसी मौजूद रहे।


200 शिकायतों का किया समाधान
कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की किस्त संबंधी करीब 200 से ज्यादा शिकायतें मिलीं। जिनका कृषि मंत्री जेपी दलाल व डीसी नरेश नरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही समाधान किया। इसके अलावा बहल कस्बे में ढाणी मेचू में लोगों द्वारा पेयजल संबंंधी समस्या रखी गई जिस पर कृषि मंत्री ने ढाणी के लिए एक बोरवेल बनाकर समस्या का निराकरण करने के आदेश दिए। ओबरा के एक उपभोक्ता द्वारा बिजली निगम द्वारा कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत पर कृषि मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर कनेक्शन देने को कहा। सिरसी से पाजू गांव के बीच रोड निर्माण में अड़चन बने बिजली के पोल भी एक सप्ताह में हटाने व सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रिकार्ड न देने पर ग्राम सचिव के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निदान किया। बहल के सरपंच साधूराम पनिहार ने बहल के पूर्व ग्राम सचिव रामप्रसाद पर पंचायत रिकार्ड न देने की शिकायत की तो कृषि मंत्री ने एसएचओ बहल को ग्राम सचिव पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इसके अलावा ओबरा गांव में एक फरियादी द्वारा बिजली निगम द्वारा बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने की बात रखी तो कृषि मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह में अगर बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी, कर्मचारी व सभी जनप्रतिनिधि जनता के सेवक हैं न कि मालिक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें