फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 06 Feb 2016 01:04 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। घरेलू कलह चलते राज मिस्त्री ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने मृतक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुई थी। पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है।बृहपतिवार शाम पतराम गेट चेजारन ढाणी राम गली नंबर दो निवासी विजय कुमार (25) शव कमरे में लटकता मिला। परिजनों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो आस-पास के व्यक्ति आए और दरवाजा खुला व पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि मृतक विजय और उसकी पत्नी के बीच अनबन रहती थी। दो दिन पहले उसकी पत्नी ने उस पर मारपीट का आरोप लगाया था और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती भी हुई थीं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। वर्तमान वार्ड नंबर 15 के पार्षद जगदीश चंद ने बताया कि विजय कुमार और कमलेश की शादी छह साल पहले हुई थी। दोनों के एक दो साल की लड़की हैं। मृतक चिनाई का काम करता था। अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी से रोजाना मारपीट करता था। बीते मंगलवार को भी ऐसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर सामान्य अस्पताल में ले के आये जहां डाक्टर ने शव का पोस्टमार्टम कर के शव परिजनों को सौंप दिया। जैन चौक पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक पत्नी से मारपीट करता था व शराब पीने का आदी था। दो दिन पहले भी मृतक की पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रपट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलेश के बयान पर हमने इत्तफाकिया कार्यवाही करके शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें