फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल सुबह प्रशासन ने हटवाया राजा नीमपाल का पत्थर

Sat, 06 Feb 2016 01:02 AM IST
भिवानी ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रातों-रात दिनोद गेट चौक के पास सड़क के बीच लगाया गया राजा नीमपाल का स्मृति पत्थर को प्रशासन ने अल सुबह ही हटवा दिया। पत्थर अल सुबह करीब पांच बजे हटवाया गया। जिस पर एक बिरादरी के लोगों ने बैठक कर रोष जताया। खफा लोगों ने जनस्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात की। जिसके बाद दिनोद गेट से वैश्य स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर राजा नीमपाल द्वार बनाने पर सहमति बनी। अब 11 से 20 फरवरी तक कभी भी इसका शिलान्यास किया जा सकता है।सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अवहेलना कर दिनोद गेट चौक के पास मुख्य मार्ग पर एक समुदाय के लोगों ने भिवानी के संस्थापक राजा नीमपाल का स्मृति पत्थर लगा दिया था। शिकायत के बाद पुलिस निर्माण रूकवाया और मामला प्रशासन के पास पहुंचा। डीसी के निर्देश पर नगर परिषद सचिव और बीएंडआर विभाग के एक्सईएन की ओर से पत्थर हटाने के लिए नोटिस भी चस्पाए गए। करीब महीनेभर का समय बीतने के बाद शुक्रवार अल सुबह करीब पांच बजे जिला प्रशासन की ओर से पत्थर हटवा दिया गया। सुबह लोग उठे तो पत्थर गायब मिला। पत्थर हटाने के विरोध में एक बिरादरी के लोगों ने रोष जताया। राजपूत धर्मशाला में बैठक हुई। जिसमें प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की गई। गुस्साएं लोग दोबारा से पत्थर उसी जगह लगाने की भी बात कह रहे थे। बैठक के बाद सभी लोग जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ से मिलने रेस्ट हाउस पहुंचे। लोगों की पत्थर लगाए जाने की मांग पर जनस्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से बात की। आखिरकार दिनोद गेट मुख्य मार्ग पर पत्थर लगाने की बजाए दिनोद गेट से वैश्य स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर राजा नीमपाल के नाम पर एक प्रवेश द्वार बनाने का निर्णय लिया गया। नप के निवर्तमान चेयरमैन भवानी प्रताप ने बताया कि दिनोद गेट से पत्थर हटा दिया गया है। अब जनस्वास्थ्य मंत्री से बातचीत हुई है और जल्द ही राजा नीमपाल प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इस मौके पर ओमबीर सिंह, कैप्टन उग्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, बृजपाल, मदन ठाकुर, सोमपाल, कृष्ण वर्मा, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।राजा नीमपाल प्रवेश द्वार का जल्द शिलान्यास का दिया आश्वासनदिनोद गेट पर राजा नीमपाल के नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने 11 से 20 फरवरी के बीच इस प्रवेश द्वार का शिलान्यास का आश्वासन दिया। 11 फरवरी को मुख्यमंत्री का भिवानी दौरा है और उसी दिन इस प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया जाए।यह है मामलाएक जनवरी की रात कुछ लोगों ने भिवानी के संस्थापक राजा नीमपाल सिंह का स्मृति पत्थर दिनोद गेट पर मुख्य सड़क के बीच लगा दिया था। भिवानी नगर सुधार समिति अध्यक्ष ने इसकी शिकायत उपायुक्त को की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मुख्य मार्ग पर किसी पर चीज का निर्माण नहीं हो सकता। ऐसे में इसे हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं कुछ लोग पत्थर नहीं हटाने की जिद पर अड़े थे।वर्जन:::::मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि राजपूत समाज के लोग उनके पास आए थे। इस मसले पर सीएम मनोहर लाल खट्टर से बातचीत हुई और शीघ्र ही दिनोद गेट चौक का नाम ठाकुर नीमपाल सिंह चौक रखा जाएगा और यहां पर उनके नाम पर गेट का निर्माण  भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें