फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्य बाजार में जाम का कारण बने डिवाइडर

विज्ञापन
बहल के बाजार में लगे जाम में फंसा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
बहल। कस्बे के मुख्य बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए लगाए गए डिवाइडर अब परेशानी बढ़ा रहे हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने और अव्यवस्थित कट के कारण यातायात बाधित हो रहा है वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

डिवाइडर लगने से सड़क की चौड़ाई लगभग आधी रह गई है। पराली से भरे ट्रैक्टर और ट्रकों के गुजरने पर जाम लग जाता है। सड़क किनारे किसी वाहन के खड़े होने से भी आवागमन रुक जाता है। बुधवार को एक वाहन खड़ा होने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन मालिक की तलाश कर गाड़ी का चालान किया।

अतिक्रमण हटाए बिना बना दिए डिवाइडर
मुख्य बाजार के दुकानदार रवि, मनोज और सोमवीर ने कहा कि प्रशासन ने बिना उचित योजना के डिवाइडर लगा दिए। सड़क से अवैध अतिक्रमण हटाए बिना डिवाइडर बनाने से मार्ग संकरा हो गया है। उनका कहना है कि डिवाइडर में कहीं थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बड़े कट हैं, जबकि मुख्य बाजार में जरूरत के अनुसार बड़ा कट नहीं है। इससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। दुकानदारों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर डिवाइडरों को व्यवस्थित करने और सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की। उनका कहना है कि दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को जाम से बचाने के लिए सुचारू आवागमन की व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें