फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी संग मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी ने बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में पैरा मेडिकल संचालक पर हाथापाई और मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गई। सिविल लाइन पुलिस ने विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी मनोज कुमार की शिकायत पर आदर्श पैरा मेडिकल संचालक राजेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई में विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि 12 मार्च को उपायुक्त कार्यालय और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी पत्र से एक शिकायत आई थी। जिस पर जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। मामला एक दिव्यांग (मूकबधीर) लड़की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसे स्कूल से निकाले जाने का था और आरोप संचालक राजेश कुमार पर लगे थे। इसकी जांच रिपोर्ट भी करीब पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान आरोपी को जांच रिपोर्ट उसके खिलाफ जाने की भनक लग गई और वह वीरवार को बाल भवन परिसर स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में पहुंचा। मनोज कुमार का आरोप है कि आरोपी ने जांच रिपोर्ट उसके हक में करने का उसे प्रलोभन दिया, जब वह नहीं माना तो आरोपी ने उसे भला बुरा कहा और भ्रष्टाचार की झूठी शिकायत कर उसे फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मनोज कुमार करीब साढ़े तीन बजे कार्यालय से नीचे सीढ़ियों से उतरने लगा तो आरोपी ने उसे वहीं पर रोककर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मनोज ने बताया कि जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो कार्यालय से हरिकिशन और सेवादार मंदीप वहां पहुंचा और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। मनोज ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट प्रभावित करने और सरकारी कार्य करने से रोकने के लिए आरोपी ने उसके साथ मारपीट की है।
सिविल लाइन पुलिस थाना में जिला सामान्य अस्पताल से सूचना मिली थी कि विकास नगर वासी विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी मनोज कुमार से आदर्श पैरा मेडिकल संचालक राजेश कुमार ने मारपीट की है। जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। आरोपी राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। - विद्यानंद एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें