फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बड़े भाई का सिर फोड़ा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद में भूमि विवाद में भाई के परिवार ने ही बुजुर्ग का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। वीरवार को पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम होगा। मामला बुधवार सुबह का है।
विज्ञापन

भूमि विवाद में गांव दिनोद वासी दो भाइयों बुजुर्ग मोहन (62) और ओमप्रकाश के परिवार के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि ओमप्रकाश के परिवार ने मोहन के सिर में लाठी से वार कर दिया। झगड़े में मोहन के लड़के दयाराम को भी चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश को चोट आई। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां मोहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान मोहन की मौत हो गई। सिर से खून ज्यादा बहने के कारण मौत हुई बता रहे हैं। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में सरपंच दिनोद राजपाल ने बताया कि खेत में खाल को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में एसएचओ सदर थाना इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया कि बुजुर्ग मोहन की पीजीआई में मौत हुई है। मोहन लाल के लड़के के बयान पर ओमप्रकाश और उसके लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें