फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव हालुवास में मेले में बच्चों को लेकर हुआ विवाद, तीन घायल

Sun, 10 Sep 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी : नागरिक अस्पताल में दो गुटों में झगड़े के बाद उपचार के लिए पहुंचे लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव हालुवास में शनिवार दोपहर बाद दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद गांव में आयोजित मेले में बच्चों को लेकर हुआ था। दोनों ही पक्षों के घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों पक्षों के लोगों के बीच फिर से मारपीट आपात विभाग में ही शुरू हो गई। आपात विभाग में झगड़ा किए जाने की चिकित्सकों ने सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस की एक टीम नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में पहुंची। पुलिस ने आपस में भिड़े लोगों को दूर करने की कोशिश की तो इसी दौरान एक पुलिस कर्मी को भी मामूली चोटें आई। तीन घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


गांव हालुवास निवासी राजेश ने बताया कि शनिवार को गांव में दादी सती का मेला लगा हुआ था। दोपहर करीब दो बजे उसका परिजन सीटू मेला में गया हुआ था। वहां पर गांव के ही दो छोटे बच्चों का झगड़ा हो रखा था। उसी दौरान बीच-बचाव करते हुए वहां मौजूद अन्य युवकों व सीटू का झगड़ा हो गया। झगड़े का बीच-बचाव करते हुए बजरंग नामक उसका परिजन पर दूसरे पक्ष के लोगाें ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच फिर से आपात विभाग के अंदर ही मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दूसरे पक्ष से प्रकाश नामक व्यक्ति घायल हो गया। चिकित्सकों को आपात विभाग में झगड़ रहे लोगों को सुलझाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इस बारे में सूचना दिनोद गेट चौकी को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में पहुंची। जिसके बाद दोनों पक्षों को दूर-दूर किया गया वहीं घायलों का उपचार शुरू कराया। घायलों के संबंध में चिकित्सकों ने सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुट गई। सदर पुलिस थाना एसएचओ कुलदीप ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना अभी तक नहीं है। इस संबंध में थाने से जानकारी लेने के बाद घायलों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें