फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला पर फायर करके बाइक सवार ने एक लाख रुपये लूटे

Sun, 10 Sep 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव सांगा में बैंक जा रही एक महिला पर फायर करके बाइक सवार एक लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया। फायरिंग में वह घायल हो गई। महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। घायल महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास व लूट से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना में दर्ज बयान में महिला कविता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे वह एक लाख रुपये लेकर अपने गांव के ग्रामीण बैंक में जा रही थी। रास्ते में उसका पड़ोसी कुलदीप बाइक पर आया और उसके साथ हाथापाई करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो कुलदीप ने पिस्तौल से उस पर फायर कर दिया और एक लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गया। फायरिंग के दौरान उसे गोली के छर्रें लगे। इस कारण उसे गर्दन व शरीर के अन्य जगह पर चोट पहुंची। इस बारे में उसने अपने जेठ को बताया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में आराेपी पर केस दर्ज करके अपनी आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें