फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एक माह के बाद दिनोद रोड आरओबी का काम शुरू, जुलाई तक काम होगा पूरा

Fri, 30 May 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू रोड रेलवे फाटक पर लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
भिवानी। पिछले एक माह तक बंद रहने के बाद दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज का काम अब फिर शुरू हुआ है। जुलाई तक दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार होने का अधिकारी दावा कर रहे हैं, जबकि दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर लोहारू रेलवे फाटक के समीप रास्ता खेलने में अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यहां पुल का निर्माण धीमा चल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि दोनों ही पुलों के निर्माण कार्य के टेंडर एक ही कंस्ट्रक्शन एजेंसी के पास हैं। इसमें एक पुल पीडब्ल्यूडी तो दूसरा पुल रेलवे तैयार करा रहा है। शहर के सरकुलर रोड पर भी रोजाना वाहनों का लंबा जाम लग रहा है, इसकी वजह है कि लोहारू और दादरी की तरफ से शहर में आने और जाने वाली वाहनों के बीच देवसर चुंगी फाटक सबसे बड़ी बाधा बनी है। पुल निर्माण की परियोजना में कई बार रुकावटें आ चुकी हैं, जिसकी वजह से इस कार्य में देरी हो रही है।
शहर के दिनोद रोड जीतुवाला फाटक संख्या 52-सी पर शहर का 600 मीटर सबसे छोटा रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो रहा है। इस पुल के निर्माण का काम करीब 90 फीसदी पूरा भी हो चुका है। इसमें कई बार अड़चने आई, जिसकी वजह से इस पुल को अब तक तैयार नहीं किया जा सका है। हालांकि फिलहाल यहां काम चल रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का दावा है कि पुल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। दिनोद रोड लाइन पार की करीब 60 हजार लोगों की आबादी का मुख्य रास्ता करीब साढ़े तीन साल से बंद पड़ा है। इसकी वजह से देवसर चुंगी पर वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। यही हाल दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर लोहारू रेलवे फाटक के समीप पुल निर्माण की वजह से हुआ है।
करीब दो साल के लिए पुराना पुल तोड़ने के बाद इस रूट को स्थायी तौर पर बंद किया हुआ है। करीब साल भर से पुल का कुछ हिस्सा ही तैयार हो पाया है। यहां पर भी पुल निर्माण का काम कछुआ चाल से चल रहा है।
लोहारू रोड और दादरी की तरफ से आने वाले वाहन देवसर चुंगी रेलवे फाटक के जरिए ही शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों का बाईपास से ही रूट बदला हुआ है। छोटे वाहन भी दिनभर घंटों तक फाटक बंद रहने से जाम में फंसे रहते हैं।
-
30 जून तक दिनोद रोड निर्माण पूरा करने की सांसद ने दी थी डेडलाइन
दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम पूरा करने के लिए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर डेडलाइन 30 जून तक की दी थी। हालांकि पुल निर्माण का काम चल रहा है, मगर अधिकारी जुलाई तक ये काम पूरा होने के कयास लगा रहे हैं। मानसून से पहले ये काम पूरा नहीं होता है तो फिर अधिकारियों के लिए भी यहां मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी, क्योंकि बारिश के पानी की निकासी के लिए यहां अलग से कोई लाइन नहीं है। जबकि सीवर लाइन शिफ्ट की गई है, वह पहले से ही यहां की आबादी के गंदे पानी का दबाव भी नहीं झेल पा रही है। ऐसे में सीवर ही ओवरफ्लो होकर काम में बड़ी रुकावट बन सकते हैं।

जाम सुलझाने में ट्रैफिक कर्मचारियों को भी छूट रहे पसीने
गर्मी के मौसम में सरकुलर रोड पर वाहनों का जाम ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के भी पसीने छुड़ा रहा है। दिनभर यहां पर तीन से चार ट्रैफिक कर्मचारी वाहनों का जाम सुलझाने में लगे रहते हैं। लेकिन फाटक बंद होने के बाद तो वाहनों का जमावड़ा इस तरह लग जाता है कि एक-दूसरे वाहन को पहले निकालने के चक्कर में ही जाम की स्थिति बनी रहती है। लोहारू और दादरी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए शहर में प्रवेश का देवसर चुंगी ही सबसे छोटा रास्ता है। अनाज मंडी से दिनोद फाटक का रास्ता बंद हो गया है।

दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज साढ़े तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इसी को लेकर हाल ही में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने की सख्त हिदायतें दी हैं। सांसद ने जून तक पुल तैयार करने के निर्देश हुए हुए हैं, लेकिन अधिकारी जुलाई तक दावा कर रहे हैं। अगर बारिश से पहले पुल तैयार नहीं होता है तो क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी और पानी निकासी भी चुनौती बनेगी।
-रोहताश वर्मा, संरक्षक, जीतुवाला रेल अंडरपास महापंचायत भिवानी।

लोहारू रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। फिलहाल पुल का 50 फीसदी ढांचा तैयार हो गया है। यहां से लाइनें भी शिफ्ट कराई जा रही हैं। एजेंसी को निर्धारित समय में ही ये काम पूरा करने की भी हिदायतें दी गई हैं।
-सुरजीत सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर, रेलवे।
-
लोहारू रोड और दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम की वजह से रूट बदला हुआ है। देवसर चुंगी क्षेत्र में ट्रैफिक के पर्याप्त कर्मचारी लगाए हुए हैं, लेकिन ज्यादातर समय फाटक बंद होने की वजह से यहां जाम की स्थिति बन रही है। जब तक पुल बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक ये समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें