भिवानी। शहर के सामाजिक जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने गांव वूलगढ़ी हाथरस में युवती के साथ हुए जघन्य अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार के आश्रितों को एक करोड़ रुपये व एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। सामाजिक जनसंगठनों के पदाधिकारी सुबह स्थानीय नेहरू पार्क में एकत्रित होकर वे बाजार के मुख्य चौराहों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।
दाताराम सेवानिवृत्त डीएसपी, आंबेडकर सेना के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर उमरा ने सभी हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए जिला प्रशासन के पूर्वाग्रही व पक्षपाती अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़िता के गांव वूलगढ़ी हाथरस में दबंग लोगों द्वारा आरोपियों को बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है।
आक्रोश बैठक में रविदास समाज अधिकार सुरक्षा मंच, आंबेडकर सेना, हरियाणा अनुसूचित जाति, राजकीय अध्यापक संघ, जन एकता जन अधिकार मंच, दलित अधिकार मंच, किसान सभा, लेबर क्रांति मोर्चा, सैनी सभा, सीपीआईएम, सीपीआई एटक, सर्व कर्मचारी संघ, आम आदमी पार्टी, स्वराज इंडिया पार्टी, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, डॉ. आंबेडकर युवा संगठन, जांगड़ा सभा, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, जनअधिकार कर्तव्य समिति, एसीबीसी विद्युत कर्मचारी यूनि., आंबेडकर युवा समिति जीतूवाला जोहड़, खटीक सभा, वाल्मीकि सभा, धानक सभा, धानक समाज उत्थान सभा, भीम आर्मी, गुरू रविदास जनकल्याण समिति, डॉ. भीम राव आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी बापोड़ा, हरियाणा वाल्मीकि महासभा, डॉ. आंबेडकर सभा बलियाली, वाल्मीकि सभा तोशाम, बहुजन समाज पार्टी, आंबेडकर संगठन तालू के पदाधिकारियों ने भाग लिया।