फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में लगी आग, स्कूल का रिकार्ड, फर्नीचर जलकर राख

Wed, 09 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बामला गांव की धर्मशाला में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी धर्मशाला में आग फैल गई। धर्मशाला में ही प्राइमरी स्कूल व लोक शिक्षा केंद्र चल रहा था। आग से उनका सारा फर्नीचर व रिकार्ड भी जलकर राख हो गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बामला गांव की धर्मशाला में प्राइमरी स्कूल और लोक शिक्षा केंद्र चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे अचानक धर्मशाला में आग लग गई। उस समय धर्मशाला में कोई नहीं था, जिस कारण आग फैलती चली गई। आग जब खिड़की दरवाजों, रिकार्ड में लगी और धुआं बाहर निकला तो ग्रामीणों को पता लगा। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पर करीब नौ बजे दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। साढ़े नौ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग से छत की कड़ियों जलकर टूट गई और ईंटें गिरने लगी, जिसके बाद दमकल कर्मचारियों ने छत के गिरे हिस्से से आग को बुझाने का प्रयास किया। आग से धर्मशाला के कमरों के खिड़की, दरवाजों साथ छत की कड़ियां भी जल गई और छत गिर गई। धर्मशाला में प्राइमरी स्कूल की करीब चार मेज, अलमारी, करीब 10 कुर्सी और रिकार्ड जल गया। धर्मशाला में लोक शिक्षा केंद्र की भी एक अलमारी, मेज, दो कुर्सी, रजिस्टर व अन्य रिकार्ड जल गया। आग में करीब एक लाख का फर्नीचर व अन्य सामान जल गया और दरवाजे खिड़कियां और छत गिरने से हुआ नुकसान अलग है। प्राइमरी स्कूल इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आग से स्कूल का करीब 60 हजार का नुकसान हो गया। सारा रिकार्ड जल गया और फर्नीचर जल गया। शिक्षा प्रेरक सतपाल ने बताया कि लोक शिक्षा केंद्र का हजारों का सामान जल गया।
रात में ठहरी थी बारात, तभी हुआ हादसा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात को यहां बारात ठहरी थी। यहां जनरेटर चल रहा था और बारातियों ने आतिशबाजी भी की। इसी कारण हुए शॉर्ट सर्किट से धर्मशाला की बिजली तारों में आग लगी और फिर पूरी धर्मशाला में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें