फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: केक काटकर मनाया 61 लाख की भैंस धर्मा का छठा जन्मदिन

विज्ञापन
धर्मा भैंस का छठा जन्मदिन मनाते पशुपालक संजय रापड़िया उर्फ चौटाला व परिवार के सदस्य
विज्ञापन
जूई। जूई खुर्द के पशुपालक संजय रापड़िया उर्फ चौटाला ने अपनी प्रिय भैंस धर्मा का छठा जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। धर्मा की कीमत 61 लाख रुपये तक लग चुकी है। जन्मदिन समारोह में परिवार और ग्रामीणों के साथ पशुपालक भी शामिल हुए। इस दौरान त्रिवेणी पौधरोपण, केक कटिंग, प्रीतिभोज और रसगुल्ला खाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

संजय रापड़िया ने बताया कि धर्मा उनके परिवार के लिए महज पशु नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह है। खास नस्ल और विशेषताओं के कारण इसकी कीमत 61 लाख रुपये तक लग चुकी है। धर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित है। फेसबुक और यूट्यूब पर इसके वीडियो और तस्वीरें लगातार चर्चा में रहती हैं। बड़ी संख्या में पशुपालक धर्मा को देखने और इसकी विशेषताओं की जानकारी लेने पहुंचते हैं।
जन्मदिन समारोह में हनी रापड़िया और परिवार के सदस्यों ने त्रिवेणी पौधरोपण किया। इसके बाद केक काटकर धर्मा का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों और दूर-दराज से आए पशुपालकों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


रसगुल्ला खाने की प्रतियोगिता में जय सिंह ने मारी बाजी
समारोह में मनोरंजन के लिए रसगुल्ला खाने की प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें सतीश यादव कोटिया और जय सिंह सुई के बीच मुकाबला हुआ। दोनों प्रतिभागियों के सामने ढाई-ढाई किलो रसगुल्ले रखे गए। दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। आखिरकार जय सिंह कोटिया ने दो किलो 100 ग्राम रसगुल्ले खाकर मुकाबला जीत लिया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र रापड़िया, जगदीश लांबा, कल्लू रापड़िया और आजाद सिंह मौजूद रहे। धर्मा भैंस का जन्मदिन समारोह जूई क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें