फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढांगर का दंगल रामधन झज्जर व पवन सिसाना के बीच बराबरी पर छूटा

Sat, 20 Jul 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांगर का दंगल रामधन झज्जर व पवन सिसाना के बीच बराबरी पर छूटा
विज्ञापन

जूई (भिवानी)। ढांगर के बाबा गाढ़े वाला मंदिर में मेला व भंडारा लगाया गया। इसमें आसपास के ग्रामीणों ने बाबा की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। ग्रामीणों ने बाबा का भंडारा छका। शाम को मंदिर कमेटी ने कुश्ती दंगल करवाया, जिसमे पहले इनाम के लिए रामधन झज्जर व पवन सिसाना के बीच दंगल बराबरी पर छूटा। मंदिर कमेटी ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


अमित धारेडू ने जीता दूसरा दंगल

ढांगर के दंगल में हरीश धारेडू ने अजय को हराकर एक हजार रुपये का इनाम जीता। साहिल ढांगर व उमेश बराबर रहे। दिव्यांग पहलवान दीपक से लड़ने कोई पहलवान नहीं पहुंचा। उसने एक हजार का इनाम जीता। महेश धारेडू और साहिल नाड्ड अखाड़ा का 2100 रुपये दंगल पर बराबर रहा। वैभव खैरपूरा को हराकर जतिन गोपी ने 2100 रुपये का इनाम जीता। 3100 रुपये इनामी दंगल में शुभम बडाला व अनिल सांगा के बीच कुश्ती रही। इसमें अनिल सांगा विजय रहा। 5100 रुपये का दूसरा दंगल हरदीप रोहतक व अमित धारेडू के बीच हुआ। इसमें अमित धारेडू विजय रहा। 11 हजार दंगल की पहली कुश्ती रामधन झज्जर पवन सिसाना के बीच बराबर रही। इस अवसर पर जयनारायण शर्मा, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा,भीमसेन, पुष्कर, सज्जन बलाली, सुरेन्द्र नाड्ड, सतेंद्र लोहानी मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें