फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: युवा संसद प्रतियोगिता में धनाना की टीम ने मंडलस्तर पर किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव धनाना के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ। 
विज्ञापन
भिवानी। वीर शहीद हवलदार हुकमीराम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना ने भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व किया। संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की हिदायत अनुसार हरियाणा के विद्यालयों में युवा संसद का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

पहले चरण में खंडस्तरीय व दूसरे चरण में जिलास्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वीर शहीद हवलदार हुकमी राम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना जिला भिवानी की टीम ने युवा संसद में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वीरवार को गांव के विद्यालय में विजेता टीम ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया है।
छात्राओं की टीम ने अनेक मुद्दों पर पक्ष विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए संसद की कार्यवाही का नमूना पेश किया। प्राचार्य सुदेश चौहान व टीम का मार्गदर्शन करने वाली अध्यापिका रूबी आर्या, मीनाक्षी व योगिता ने सभी छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका जींद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर विकास व डॉक्टर दलबीर सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर अध्यापक मंजीत सिंह,बलराज, महेश, सुखदेव, महेंद्र, सुरेश, रोहताश,अध्यापिका ऊषा, डॉक्टर आशा सांगवान,आशा प्रवक्ता अंग्रेजी, मीनाक्षी शर्मा, प्रकाश अध्यापिका संस्कृत,अनिता वशिष्ठ,अमृता, रचना, सोनिया व सीमा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें