फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कबीर जयंती समारोह निरस्त होने पर धानक समाज में रोष, भेदभाव का लगाया आरोप

विज्ञापन
रैली निरस्त होने पर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनाें के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। सरकार द्वारा 29 जून को भिवानी में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कबीर जयंती समारोह को अचानक निरस्त किए जाने के फैसले के बाद धानक समाज में गहरा आक्रोश है। समाज ने इस निर्णय को अपना घोर अपमान बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर स्वामी जीतू धानक समाज कल्याण सेवा समिति के प्रधान राजकुमार सोलंकी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित समस्त धानक समाज ने शनिवार को उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। राजकुमार सोलंकी ने बताया कि 28 मई को स्वयं मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया था कि इस बार हरियाणा सरकार द्वारा संत कबीर साहेब की जयंती भिवानी जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके बाद 30 मई को भिवानी का धानक समाज दो बसों में स्वयं के खर्चे पर मुख्यमंत्री और सूचना आयुक्त अमरजीत सोलंकी का आभार जताने चंडीगढ़ भी गया था। तब से ही धानक समाज इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था।
उन्होंने बताया कि 18 जून को सरकार द्वारा अचानक इस जयंती समारोह को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया, जिससे समाज में रोष है। उनका आरोप है कि कुछ विरोधी दलों के दबाव में आकर यह फैसला लिया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं बल्कि पूरे समाज के होते हैं। कबीर साहेब की जयंती को राजनीतिक दबाव में रद्द करना गरीब और पिछड़े समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 29 जून के कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश भर का धानक समाज प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इस दौरान शिव धानक धर्मशाला बावड़ी गेट के प्रधान अनिल डाबला, हर-हर महादेव धानक सेवा समिति पतराम गेट के प्रधान रिंकू इटकान और राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच के राष्ट्रीय सचिव सज्जन इटकान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें