सेपक टकरा खेल में चयनित खिलाड़ी।
भिवानी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार के पटना शहर में 4 से 15 मई तक किया जाएगा। इन गेम्स में रेलवे अकादमी भिवानी के खिलाड़ी धैर्य देहरान, कोमल व गरिमा का सेपक टकरा गेम में चयन किया गया है। 12 वर्ष के सबसे छोटी आयु के खिलाड़ी धैर्य देहरान हरियाणा की तरफ से इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बीकानेर मंडल के डीआरएम आशीष ने बताया कि जल्द ही रेलवे कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें खेल क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र व अन्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस चयन पर रेलवे स्पोर्ट्स अकादमी भिवानी के चीफ कोच सतबीर सिंह देहरान, क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के प्रिंसिपल जयप्रकाश, स्पोर्ट्स ऑफिसर मनीष पदमावत, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, डीएसपी विवेक देहरान, बीडीएसए खेल सचिव सागरमल बिश्नोई, पाना चौधरी, हरियाणा सेपक टकरा संघ के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा, सेपक टकरा संघ भिवानी के अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा, रेलवे व अन्य विभाग के सभी अधिकारी व प्रतिभा विकास मंच की टीम ने खिलाड़ियों को बधाई दी।