फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेक्टर-13 में 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
गली  निर्माण कार्य के दौरान निर्देश देते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की ओर से रविवार को सेक्टर-13 के लोगों को करीब 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने सेक्टर स्थित मार्केट में प्लेटफार्म निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इसके अलावा बजरंग बली कॉलोनी में दो गलियों के निर्माण कार्य भी शुरू करवाए गए।
विज्ञापन

सेक्टर-13 स्थित मार्केट में बनने वाले प्लेटफार्म पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। इस प्लेटफार्म के निर्माण से बाहर से आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में सुविधा मिलेगी। इस दौरान नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, पार्षद सूर्या तंवर और संदीप यादव ने मौजूद लोगों का मुंह मीठा करवाया। इससे पहले भी उक्त क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से दो प्लेटफार्मों का निर्माण कराया जा चुका है।
वहीं बजरंग बली कॉलोनी में दो गलियों का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया गया। ये गलियां सीवर लाइन डालने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने वहां मौजूद बुजुर्गों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने शहर में बिजली के लटकते तारों और पेयजल कमी की समस्या उठाई। जिस पर भवानी प्रताप सिंह ने पब्लिक हेल्थ और विद्युत निगम अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि करीब आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही इन कार्यों को भी शुरू कर दिया जाएगा।

कोयला लदी मालगाड़ी में भड़की आग, पायलट और गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें