तोशाम में विकास कार्यों का निरीक्षण करते डीसी साहिल गुप्ता। सूचना विभाग
तोशाम। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने वीरवार को कस्बा तोशाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान ने तोशाम में विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य समस्याओं से अवगत करवाया और उनके जल्द समाधान की मांग की। डीसी ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम परिसर, अत्याधुनिक लाइब्रेरी के लिए पुराना तहसील परिसर, सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस के लिए पुराना अस्पताल परिसर की जगह का जायजा लिया।
उन्होंने आरोही स्कूल के पास फिरनी के पड़े अधूरे कार्य को पूरा करवाने के लिए भी मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाए ताकि निर्माण के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना आए और बेहतर से बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित भवन बन सके। इस दौरान एसडीएम रवि मीणा, सीटीएम अनिल कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, डॉ. सुनील श्योराण व नितेश भारद्वाज मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम रवि मीणा, सीटीएम अनिल कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, डॉ. सुनील श्योराण व नितेश भारद्वाज मौजूद रहे।
सड़क को दोनों तरफ से तीन-तीन मीटर चौड़ा किया जाए
डीसी ने खानक का दौरा भी किया। उन्होंने एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) के अधिकारियों को निर्देश दिए थे खानक में सड़क को दोनों तरफ से तीन-तीन मीटर चौड़ा किया जाए ताकि भारी वाहन आसानी से निकल सकें और हादसों से बचा जा सके।