फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: करोड़ों खर्च करने के बाद भी सिकुड़ती जा रही हरियाली

Thu, 24 Jul 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस उद्योग सेल के चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने शासन और प्रशासन पर प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के नाम पर प्रत्येक वर्ष बड़े घोटालों को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पौधरोपण पर करोड़ों की राशि खर्च करने के बाद भी हरियाली सिकुड़ती जा रही है। इसके पीछे वन विभाग की लापरवाही और बड़े घोटालों की साजिश नजर आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2020 से लेकर 2025 तक 970 करोड़ रुपए खर्च कर 4.19 करोड़ पौधे लगाए गए है। इसके बावजूद प्रदेश में हरियाली का दायरा मात्र 10.72 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में हरियाणा से 6 गुना कम राशि खर्च की गई और वहां हरियाणा से 39 गुना ज्यादा हरियाली बढ़ी है।
बुवानीवाला ने वर्ष 2020 के दौरान पलवल में सामने आए घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2020 के दौरान पलवल जिले में पौधरोपण के लिए 1.5 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। इसके तहत 10 लाख पौधे लगाने का दावा किया गया था लेकिन वहां 60 प्रतिशत पौधे सूख गए या कभी लगाए ही नहीं गए। बाद में रिपोर्ट आई थी कि फर्जी बिलों के माध्यम से इस अभियान में घोटाले को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें