फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उपायुक्त ने एसडीएम के साथ किया पहाड़ी और सिंघानी गांवों के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण

Thu, 26 Sep 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 लोहारू में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते डीसी महावीर कौशिक व एसडीएम मनोज कुमार दलाल।
विज्ञापन
लोहारू। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल के साथ लोहारू हलके के अनेक गांवों के बूथों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं को दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने एसडीएम मनोज दलाल के साथ गांव पहाड़ी, सिंघानी गांवों के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग बूथों पर बिजली-पानी, शौचालय तथा दिव्यांगजनों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था होना आवश्यक है।
उपायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे समय रहते वोटर स्लिप मतदाता के पास पहुंचाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त महावीर कौशिक ने एसडीएम कार्यालय में चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से चुनाव करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निर्देशों की पूरी तरह से पालन किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोहारू के रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में स्थापित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इलेक्शन सामग्री के लिए तैयार किए जा रहे किट बैग का भी निरीक्षण किया और एक-एक चुनाव सामग्री की बारीकी से जानकारी ली। उपायुक्त ने बहुतकनीकी संस्थान में राजस्व पटवारी की ओर से 246 बूथों के लिए तैयार किया जा रहे किट बैग तथा मतदाता सूची का अवलोकन भी किया। इस मौके पर तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल, नायब तहसीलदार कृष्ण वर्मा, बीडीपीओ धर्मपाल, एसई पीओ दीपक शर्मा, ललित कुमार, इलेक्शन कानूनगो अनिल कुमार, श्याम सुंदर सांगवान, राजीव वत्स, एमटी ललित कुमार, जगबीर श्योराण आदि उपस्थित रहे।

पहाड़ी में नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया

उपायुक्त महावीर कौशिक ने पहाड़ी माता मंदिर में पूजा अर्चना की। उपायुक्त ने पहाड़ी माता मंदिर परिसर में नवरात्रों के अवसर पर लगने वाले मेले के प्रबंधों की भी जानकारी ली और एसडीएम मनोज दलाल, तहसीलदार नवनीत तथा नायब तहसीलदार शेखर नरवाल को मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए। बिजली पानी की सही व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के पूजा पाठ का सही व्यवस्थित तरीका अपनाया जाए। मेले के प्रबंध में कोई भी कमी नहीं आनी चाहिए। सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें