फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बदहाली की कगार पर बाबा ढूंढवा जोहड़ का गो घाट

Thu, 26 Sep 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के सालों पुराने बाबा ढूंढवा जोहड़ के गो घाट बदहाली की कगार पर हैं। इस जोहड़ के किनारे कस्बे के धार्मिक स्थलों में से एक बाबा सोमवार पुरी कुटिया, विकलांग गोशाला व बाबा ढूंढवा का मंदिर बना हुआ है। जहां लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। लेकिन जोहड़ के हालात रख-रखाव के अभाव में बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी शिकायत कस्बावासियों ने कई बार प्रशासन को की है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जानकारी अनुसार कस्बे में सदियों पुराना ऐतिहासिक तालाब बना हुआ है। जिसे बाबा ढूंढवा जोहड़ के नाम से जाना जाता है।
ग्रामीण हवा सिंह, रामोतार, पवन, अशोक, सुभाष, रामो, बेदो देवी, सन्तोष, कमलेश ने बताया कि दस साल पहले इस तालाब का पानी कस्बे में पीने और भोजन बनाने में प्रयोग करने के साथ पशुओं के लिए भी प्रयोग किया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे जोहड़ के चारों और गंदगी के ढेर लगने लगे। पशुओं को पानी पिलाने के लिए बनाए गए गो घाट जर्जर हो गए। इसके चलते पशुओं को पानी पिलाने में परेशानी होने लगी है। इसकी सूचना उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को दी, लेकिन इस समस्या की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। पशुपालकों ने कहा कि जर्जर हुए घाटों से पशुओं को जान का खतरा भी बना रहता है। कई पशुओं को चोट लग चुकी है। इसके चलते पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के किनारों पर पड़ी गंदगी को साफ किया जाए ताकि पशु तालाब का स्वच्छ पानी पी सके और ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई बीमारियां न लगे। उन्होंने गो घाटों के निर्माण करवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें