फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डिपो को मिली दस नई बसों को एक पखवाड़े से इंश्योरेंस और पासिंग का इंतजार

Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी डिपो में शामिल हुई दस नई बस रोडवेज कर्मशाला में खड़ी हैं। इन बसों को पिछले एक पखवाड़े से इंश्योरेंस और पासिंग का इंतजार है। हालांकि रोडवेज प्रशासन नई बसों के इंश्योरेंस के लिए करीब सात लाख रुपये की राशि कंपनी को जमा करा चुका है। कंपनी की तरफ से बसों का सर्वे भी हो चुका हैं, मगर अभी तक इन बसों को रूट पर नहीं उतारा जा सका है। जिस कारण ग्रामीण के साथ लंबी दूरी के रूटों पर यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो में 10 नई बस शामिल की गई हैं। फिलहाल ये सभी बस सेंट्रल वर्कशॉप गुरुग्राम से लाने के बाद यहां भिवानी की कर्मशाला में खड़ी हैं। 10 नई बस के साथ ही डिपो में 226 बसों का बेड़ा हो गया है। रोडवेज की नई बसों का इंश्योरेंस और पासिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन्हें रूटों पर दौड़ाया जाएगा। लेकिन एक पखवाड़े से ये बसें कर्मशाला में टस से मस तक नहीं की गई हैं। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक रोडवेज बस पर करीब 72 हजार रुपये इंश्योरेंस का खर्च आया है। इस लिहाज से दस रोडवेज बसों की करीब सात लाख से अधिक की राशि जमा कराई जा चुकी है।
अभी तक इंश्योरेंस और पासिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। रोडवेज ने इन नई बसों के आने से बीकानेर, जोधपुर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला के नए रूट परमिट लेने की तैयारी भी शुरू की थी, मगर अभी तक ये बसें सड़क पर उतरने की औपचारिकता भी पूरी नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

नई बसों के इंश्योरेंस और पासिंग की प्रक्रिया जारी है। हमारा प्रयास है कि जल्द ही इन बसों की इंश्योरेंस और पासिंग की प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द से जल्द इन्हें रूटों पर दौड़ाया जाएगा। फिलहाल भिवानी में कोई भी रूट प्रभावित नहीं है। नई बसों के संचालन से रोडवेज सेवा और अधिक बेहतर होगी।
विज्ञापन

- डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें