फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन क्षेत्र में गंभीरता के साथ कार्य करें विभाग : श्रुति चौधरी

विज्ञापन
लघु सचिवालय में जिला खनिज कोष की समीक्षा बैठक लेते सांसद धर्मबीर सिंह व राज्यसभा सदस्य किरण चोध
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला खनिज कोष की समीक्षा बैठक हुई। इसमें भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मौजूद रहीं। सिंचाई और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी वीसी के माध्यम से जुड़ीं। इस दौरान खनिज कोष के माध्यम से उपमंडल तोशाम में खनन क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांवों में भूमिगत जल स्तर सुधार व पर्यावरण संरक्षण के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी, धर्मबीर सिंह और किरण चौधरी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के तहत इस खनन क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को गंभीरता के साथ करें, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।धर्मबीर सिंह और किरण चौधरी ने बताया कि जिले में फिलहाल खानक और खरकड़ी सोहान में खनन का कार्य हो रहा है।
खनन क्षेत्र के 15 किलोमीटर के दायरे में पर्यावरण संरक्षण और भूमिगत जल सुधार के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य संबंधी विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसमें कुछ विकास कार्य भी शामिल होते हैं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिला खनिज कोष में फिलहाल 22 करोड़ 89 लाख 64 हजार 417 रुपये हैं।
विज्ञापन

खनन विभाग के नियमानुसार पांच करोड़ रुपये की एफडी भी करवाई गई है। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांवों व कस्बा में पर्यावरण संरक्षण के लिए संबंधित विभागों की ओर से उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाए जाने के बारे में सुझाव भी लिए गए। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, तोशाम के एसडीएम डॉ. अशवीर नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें